यूपी में दो दिन और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू
(बृजवासी शुक्ल)
लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना के कहर को देखते हुए यूपी में जारी वीकेंड लॉकडाउन अगले दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। यूपी में अब 6 मई को सुबह 7 बजे तक आंशिक कर्फ्यू जारी रहेगा। इससे पहले यूपी में तीन दिन के वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा हुई थी जो मंगलवार सुबह 7 बजे समाप्त होना था। फिलहाल अब 4 और 5 मई को भी लॉकडाउन रहेगा। इस तरह यह लाकडाउन अब पांच दिन का हो गया, जो 6 मई बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक रहेगा। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को इजाजत रहेगी।
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए कहा कि यूपी में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 6 मई को सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। लॉकडाउन के दौरान पूर्ण रूप से बंदी रहेगी, लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें और जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद, इसके लिए गाइडलाइन बनाई गई है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जैसे मेडिकल, किराना आदि छोड़कर सभी दुकानें व सेवाएं बंद रहेंगी। पहली बार मास्क नहीं लगाने पर 1000 रुपये जुर्माना और दूसरी बार पकडे़ जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को पास जारी होंगे। मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन सिर्फ होम डिलीवरी की अनुमति है। दूसरे राज्यों से आने जाने पर रोक नहीं है।शादी समारोह में आयोजन के दौरान सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति है। साप्ताहिक बंदी के अलावा पहले से चल रहा रात्रि कर्फ्यू भी जारी रहेगा। सार्वजनिक परिवहन विशेष रूप से परिवहन निगम की बसों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने की इजाजत है और अंतिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 लोगों को ही जाने की ही इजाजत है। पिछले 24 घंटे में यूपी में 30,983 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि 290 लोगों की मौत हुई है। यूपी में कोरोना से 36,650 लोग रिकवर हुए हैं। यूपी में अब एक्टिव केसेज की संख्या बढ़कर 2,95,752 हो गई है जबकि कुल केस 13,13,361 हैं।
➖ ➖ ➖ ➖ ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628