अयोध्या : 12 लोग सरयू में डूबे, 3 मिले, नौ लापता
(संजीव पाण्डेय)
अयोध्या । आगरा के सिंकदराबाद से अयोध्या आया एक परिवार शुक्रवार को सरयू नदी के गुप्तार घाट पर स्नान करने गया था। स्नान करते समय अचानक 12 लोग डूब गए। इसमें से तीन लोगों को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया, अन्य की तलाश जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी ने भी इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि स्नान करने वालों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों को बुलाया गया। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। जानकारी मिलते ही डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी मौके पर पहुंचे। राहत व बचाव कार्य चल रहा है। जल पुलिस के साथ ही स्थानीय गोता खोरों की भी मदद ली जा रही है। सरयू में जलस्तर में बढ़ने के कारण बचाव में परेशानी आ रही है। गुप्तार घाट के पूर्व के सभी घाटों पर नजर , आगे के पुलिस स्टेशनों को सतर्क किया गया ।सीएम योगी ने लिया संज्ञान
अयोध्या के गुप्तार घाट पर 12 लोगों के डूबने की घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौक़े पर पहुंचकर लोगों को जल्द से जल्द रेस्क्यू कराने के निर्देश दिये हैं। लोगों की सकुशल तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाने के भी निर्देश दिये गये हैं।
➖ ➖ ➖ ➖ ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628