बसपा में सभी वर्गों का हित सुरक्षित : नरेंद्र सिंह

 

                            (नीतू सिंह) 

 बस्ती (उ.प्र.) । बहुजन समाज पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय करने के उद्देश्य से लगातार जन सम्पर्क अभियान और बैठक कर रही है। बस्ती सदर विधान प्रभारी नरेन्द्र सिंह ने कहा है कि सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान है। बूथ स्तर पर चल रहे जन सम्पर्क में जनता का आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। बसपा में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है।

डा. बीआर. अम्बेडकर पार्क ओड़वारा मे आयोजित कार्यक्रम बसपा 310 बस्ती सदर विधान सभाकी बैठक को सम्बोधित करते प्रभारी नरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप में कहा कि संगठन की धार को तेज करना मजबूत कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सम्भव है।
आगामी चुनाव मे हम सभी लोगों को मिल बैठकर एक एक वोट जोड़ना होगा। बूथ जिता कर ही हम सरकार बना सकते है। जिला कोषाध्यक्ष पूर्व सभासद पंडित सदानंद शर्मा ने कहा कि कि जुल्म ज्यादतियों के बल पर कोई भी सरकार बहुत दिनों तक सत्ता मे नहीं रह सकती।

दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री संजय धुसिया ने कहा कि अब भाजपा की सरकार को बदलने का समय आ गया है। बैठक की अध्यक्षता सेक्टर कमेटी के विजय पाल व संचालन यशवंत निगम ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर बूथ सेक्टर पदाधिकारी भी शामिल रहे।

        ➖     ➖     ➖     ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत