बस्ती : करंट लगने से मां और दो बच्चों की मौत
(विशाल मोदी)
बस्ती (उ.प्र.) । एक मां और दो बच्चों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवती गोद में अपने एक साल के बच्चे को लेकर पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रही थी। तभी मां और बेटा करंट की चपेट में आ गए। मां को झुलसते देख उसकी दो बेटियां उसे बचाने के लिए पहुंची। वह दोनों भी करंट लगकर झुलस गईं। इस घटना में युवती, उसके बेटे और उसकी एक बेटी की मौत हो गई। जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के जमुनीजोत गांव की है। यहां की रहने वाली करीब सत्ताईस वर्षीय मैना देवी आज अपने एक साल के बेटे प्रेम को गोद में लेकर बिजली के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रही थी। तभी उसमें करंट उतरे होने की वजह से वह और उसका बेटा चपेट में आ गए।अपनी मां को झुलसता देख उसकी बेटी करीब छ: वर्षीय पल्लवी और आठ वर्षीय चांदनी बचाने के लिए दौड़ी, तो वह दोनों भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। इस हादसे में मैना देवी, प्रेम और पल्लवी की मौत हो गई। जबकि चांदनी की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।➖ ➖ ➖ ➖ ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628