बस्ती : श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियां तेज, श्री गणेश पूजन सम्पन्न
(नीतू सिंह)
बस्ती (उ.प्र.)। सनातन धर्म संस्था बस्ती द्वारा आयोजित होने वाली द्वितीय वर्ष की श्री रामलीला महोत्सव इस बार पूरी भव्यता के साथ होगी। 17 अक्टूबर से होने वाली रामलीला के लिए मंच और टेंट आदि की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 17 से शुरू होने वाले रामलीला महोत्सव में दर्शकों को बैठने के लिये कुर्सी आदि की व्यवस्था की गई हैं। इस वर्ष कार्यक्रम शहर के मध्य स्थित राजकीय इंटर कालेज में होने के नाते संख्या अधिक होने का अनुमान है। जिसके लिये आयोजन समिति ने तैयारी कर ली है। आज प्रांगण में भगवान गणेश जी को प्रसाद चढ़ाकर संक्षिप्त रूप से पूजन किया गया।
समिति के सदस्य पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रांगण को सनातन धर्म के अनुरूप तोरण आदि से सजाया जायेगा। आज रात ही भगवा ध्वजों से शहर को सजाया जायेगा। सदस्य बृजेश सिंह मुन्ना ने बताया कि आने वाले दर्शकों को निःशुल्क मास्क और सेनेटाइजेशन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि यहाँ परिवार के साथ बैठने के लिए उपयुक्त व्यवस्था के साथ ही मच्छरों से निजात पाने के लिए समय समय पर फागिंग, पीने लिए स्वच्छ जल, महिलाओं पुरुषों के लिए शौचालय व पार्किंग का समुचित व्यवस्था की गई है। 17 को नारद मोह से शुरू होने वाली रामलीला 26 अक्टूबर को भगवान श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ श्रीराम लीला पूर्ण होगी। श्री धनुषधारी रामलीला मण्डल अयोध्या धाम के कलाकारों द्वारा यह आयोजन किया जायेगा। 17 अक्टूबर को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी व भूमि पूजन के साथ श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा।➖ ➖ ➖ ➖ ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628