नगरपालिका व नगर पंचायतों की आरक्षण सूची जारी, बस्ती पिछड़ा

                        (विशाल मोदी) 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में नगर निगम और नगर पालिका अध्यक्ष की आरक्षण सूची जारी कर कर दी गई है. इसकी जानकारी नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. जिसमें प्रदेश के 200 नगर पालिका परिषद में अनुसूचित जाति के लिए 27 सीट, पिछड़ा वर्ग के लिए 54 सीट, महिलाओं के लिए 40 सीटें आरक्षित की गई हैं. जबकि 79 सीटें अनारक्षित हैं. इसके अलावा नगर निगम में मेयर की बात करें तो अनुसूचित जाति के लिए 2 सीट, पिछड़ा वर्ग के लिए 4 सीट, महिला 3 सीट और 8 सीट सामान्य हैं।

 मेयर के लिए झांसी अनुसूचित जाति, मथुरा वृंदावन अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मेरठ अन्य पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज अन्य पिछड़ा वर्ग, अयोध्या महिला, सहारनपुर महिला, मुरादाबाद महिला, फिरोजाबाद अनारक्षित, गाजियाबाद अनारक्षित, लखनऊ अनारक्षित, कानपुर अनारक्षित, गोरखपुर अनारक्षित, वाराणसी अनारक्षित, बरेली अनारक्षित, शाहजहांपुर अनारक्षित है।
बस्ती जिले में अध्यक्ष पदों के लिए नगर पालिका परिषद बस्ती, नगर पंचायत मुण्डेरवा, हर्रैया व कप्तानगंज अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। पूरे जिले में केवल नगर पंचायत बनकटी एक मात्र अनारक्षित सीट है। नगर पंचायत गायघाट व नगर बाजार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। रूधौली, गनेशपुर व बभनान नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

बस्ती : चुनाव में क्षति पहुचाने वाला भाजपा पदाधिकारी निष्कासित

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत