बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण के दो एफआईआर : महिला पहलवानों के उत्पीड़न का मामला : भाजपा सांसद हैं WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह

 

                          (बृजवासी शुक्ल) 

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में दो एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, अन्य छह महिला पहलवानों के आरोपों पर दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस आरोपों की जांच करेगी। डीसीपी प्रणव तयाल ने इसकी पुष्टि की है।

अट्ठाईस अप्रैल शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने पर सहमति जताई थी। 21 अप्रैल को एक नाबालिग समेत सात महिला रेसलर्स ने बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की थी। केस ना दर्ज होने पर रेसलर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 23 अप्रैल से बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई दिग्गज रेसलर्स जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

            बृजभूषण शरण सिंह का बयान

पहलवानों के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा मैं कानून का पालन करूंगा। मैं पहले भी यह करता रहा हूं। मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने है, मैं बच नहीं पाया हूं। मैं अपने आवास पर हूं। कोर्ट ने आज जो भी फैसला किया है, मैं उसका स्वागत करता हूं। मुझे सुप्रीम कोर्ट के फैसले और पुलिस की जांच प्रक्रिया पर भरोसा है। जांच में जहां भी मेरे सहयोग की जरूरत होगी, मैं सहयोग करूंगा।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

बस्ती : चुनाव में क्षति पहुचाने वाला भाजपा पदाधिकारी निष्कासित

गनेशपुर में पूर्व सांसद के दबाव में चला बुलडोजर : दयाराम