दिल्ली एयरपोर्ट पर छत गिरी, 1 की मौत 4 घायल

                (बृजवासी शुक्ल)

नई दिल्ली। दिल्ली एयर पोर्ट पर आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे टर्मिनल 1 की अचानक ढह गयी। जिसमें दबकर 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और 4 व्यक्ति घायल हो गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। नायडू ने घटना से जान गंवाने वाले शख्स के परिवार जनों को 20 लाख मुआवजा और घायलों को 3 - 3 लाख रुपए मुआवजा का भी ऐलान किया है। इस टर्मिनल से होने वाली उड़ानों को भी स्थगित कर दिया गया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू ने कहा, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जिस इमारत का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया वह दूसरी तरफ है। जो हिस्सा गिरा है वह पुरानी इमारत है, जो 2009 में खोली गई थी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा, भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे के बाहर की छत का एक हिस्सा ढह गया है। हम इस दुखद घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं, चार लोग घायल भी हुए हैं। हम उनकी देखभाल कर रहे हैं।
मंत्री ने कहा, "हमने तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम, अग्नि सुरक्षा टीम और सीआईएसएफ और एनडीआरएफ टीमों को भेजा। हर कोई साइट पर उपलब्ध था और उन्होंने गहन निरीक्षण किया ताकि कोई अन्य हताहत न हो। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। टर्मिनल बिल्डिंग के बाकी हिस्से को बंद कर दिया गया है और हर चीज का गहनता से निरीक्षण किया जा रहा है ताकि यहां आगे कोई अप्रिय घटना न हो।
इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर छत गिरने की घटना के मद्देनजर, टर्मिनल 1 से सभी उड़ान संचालन अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।

          ➖   ➖    ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत