बस्ती के नये डीएम रवीश गुप्ता ने लिया चार्ज, बाबा भद्रेश्वर नाथ का किया दर्शन पूजन

                (बृजवासी शुक्ल)

बस्ती (उ. प्र.)। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रवीश गुप्ता ने बस्ती में कल बुधवार शाम जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। वे यहां आने से पूर्व उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन के विशेष सचिव पद पर लखनऊ में कार्यरत थे। बस्ती में इसके पहले डीएम रहे अंद्रा वामसी को इसी पद पर लखनऊ भेजा गया है।

सर्किट हाउस पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चन्द्र ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों द्वारा जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इसके पश्चात उन्होंने कोषागार पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने चार्ज लेने के बाद स्थानीय पौराणिक शिव मंदिर भद्रेश्वर नाथ जाकर वहां दर्शन पूजन भी किया। 
मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने सभी प्रकार के रजिस्टर प्रस्तुत करते हुए आवश्यक जानकारी दिया। अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता पर लागू करना है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था एवं जन समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया जाएगा। 
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, विनोद पांडेय, आशुतोष तिवारी, मनोज प्रकाश, पीडी राजेश झा, डीपीआरओ रतन कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, सूर्यलाल, बजरंग बली पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

            -  -  -  -  -  -  -  -  -

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत