बस्ती शहर के इन क्षेत्रों में 11 से 01 नहीं रहेगी बिजली

 

                (विशाल मोदी)

बस्ती (उ. प्र.)। बस्ती (उ. प्र.)। जनपद बस्ती में 33/11 के विद्युत उपकेंद्र गांधीनगर से पोषित 11केवी एसबीआई व आवास विकास फीडर से पोषित क्षेत्रो में दिनांक 1 जुलाई 24 को समय प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें बड़ेबन से कंपनीबाग सड़क चौड़ीकरण कार्य में पेड़ों की कटाई का कार्य कराया जाना है।

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम मनोज सिंह ने बताया कि उक्त कार्य के पूर्ण होने के उपरांत निरंतर विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस चौड़ीकरण के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति से पक्के यानि गांधी नगर, आवास विकास, रामेश्वरपुरी एवं बैरिहवां के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से कार्य को पूर्ण कराने में सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा है कि उपभोक्ताओं से निवेदन है कि समय से पानी इत्यादि की व्यवस्था कर लें।

        ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत