एसपी ग्रुप ने बस्ती को दिया एसआरडी हास्पिटल का तोहफा : हरीश द्विवेदी, विधायक शलभमणि त्रिपाठी और एसपी दूबे ने किया उद्घाटन

 (सऊद आलम)

बस्ती (उ. प्र.)। सेहत मनुष्य के जीवन की अमूल्य निधि है। स्वस्थ व्यक्ति ही किसी समाज में अपनी उपयोगिता साबित कर सकता है। एस. आर. डी. हास्पिटल हर किसी के स्वस्थ जीवन की कामना के साथ बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इसी भावना के साथ आज इस अस्पताल की शुरूआत भी नि: शुल्क चिकित्सा शिविर एवं नि: शुल्क जांच शिविर के साथ हुई। इसी के साथ एसपी ग्रुप ने एसआरडी हास्पिटल बस्ती को समर्पित किया है।

 उक्त विचार पूर्वांचल के प्रतिष्ठित व्यावसायिक समूह एसपी ग्रुप के सौजन्य से आज बस्ती में एसआरडी हास्पिप्टल का भव्य शुभारंभ करते हुए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, देवरिया के विधायक शलभमणि त्रिपाठी और एसपी ग्रुप के संस्थापक व संरक्षक एस. पी. दूबे ने किया। इसी के साथ "सर्वे भवन्तु सुखिनः - सर्वे सन्तु निरामया:" की भावना के साथ चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक और बड़ा नाम एस आर डी हॉस्पिटल के रूम में जुड़ गया है।
एस. आर. डी. हॉस्पिटल व निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का उद्घाटन बस्ती लोकसभा क्षेत्र के निर्वतमान सांसद हरीश द्विवेदी व देवरिया के विधायक शलभमणि त्रिपाठी तथा एस.पी. ग्रुप के संस्थापक एवं संरक्षक एस.पी. दूबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।इसके बाद शुभारम्भ के अवसर पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा एवं जाँच शिविर के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती मण्डल में आटोमोबाइल्स जगत के सबसे बड़े समूह एस पी ग्रुप द्वारा व्यापार और शिक्षा के साथ अब चिकित्सा सेवा क्षेत्र में भी एक नई ऊंचाई प्राप्त करेगी। यह हास्पिटल मरीजों को बेहतर व सामान्य शुल्क में सुविधा देने के साथ उनके लिए वरदान भी साबित होगा। विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि चिकित्सक भगवान का रूप होता है और अस्पताल खोलना एक सेवा कार्य है मुझे पूरा विश्वास है कि यह अस्पताल जनपदवासियों व गरीबों के इलाज में काफी सहायक होगा। अस्पताल के निदेशक डॉ. रोहन दूबे ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। अस्पताल में डॉ के. के. दूबे, जनरल सर्जन डा. विवेक सिंह , स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. के. मिश्रा, जनरल फिजिशियन डा.अश्विनी शुक्ल के द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में मेडिकल, स्टोर, ओ टी, पैथालॉजी, आई सी यू, एन आई सी यू , एम्बुलेंस की सुविधाएं उपलब्ध हैं। एस पी ग्रुप के निदेशक अखिलेश दूबे व आशीष दूबे ने कहा कि बड़े भाई स्व. श्री राजेश दूबे जी के स्मृति में शुरू हुए इस अस्पताल का उद्देश्य लोगों को सामान्य शुल्क में अच्छी चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर डॉ. अश्विनी सिंह, डॉ. प्रमिला सिंह, कर्नल के सी मिश्र, सरदार प्रीतिपाल सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, अजय सिंह गौतम, पं. सरोज मिश्र, दयाशंकर मिश्र, उदयभान सिंह, भूपेंद्र चौधरी, कैलाश नाथ दूबे, सुशील मिश्र, सीपी मिश्र, रवि चौधरी, श्याम जी चौधरी, राना दिनेश प्रताप सिंह, राकेश दूबे जेडी, अमरमणि पांडेय, राम विनय पाण्डेय, डॉ. सर्वेष्ट मिश्र, राजेश श्रीवास्तव पीली कोठी, डॉ. संजय द्विवेदी, चंद्रिका सिंह, डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, देवेंद्र श्रीवास्तव एवं विनोद शुक्ल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

          ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत