गनेशपुर में पूर्व सांसद के दबाव में चला बुलडोजर : दयाराम


                 (विशाल मोदी)
बस्ती (उ. प्र.)। नगर पंचायत गनेशपुर के शंकर नगर में निर्माणाधीन दूकानों को बुल्डोजर से ध्वस्त करने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही नगर पंचायत गनेशपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक दयाराम चौधरी मौके पर पहुंचे और एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को बताया कि निर्माण कार्य नियमानुसार हो रहा है और बिना किसी पूर्व सूचना के किस आधार पर निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त कराया जाने लगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत सम्पत्ति नहीं है किन्तु पूर्व सांसद के राजनीतिक दबाव में निर्माण कार्य ध्वस्त कराने का षड़यंत्र हुआ, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। मामले में आर- पार की लड़ाई लड़ी जायेगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना था कि दूकानें विद्यालय की जमीन पर बनवायी जा रही हैं। इस पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि विद्यालय गनेशपुर नगर पंचायत की जमीन पर बना हुआ है। घंटो चले विवाद के बाद अधिकारी बुल्डोजर के साथ वापस चले गये।
गनेशपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने बताया कि उन्होंने मण्डलायुक्त और जिलाधकारी को यथा स्थिति से अवगत करा दिया है। बताया कि कुछ लोग गनेशपुर नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के विरोधी हैं, उनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। उन्होने कहा कि विकास कार्यो में राजनीतिक षड़यंत्र बर्दाश्त नहीं होगा। बाद में निर्माण कार्य शुरू हो गया। 
         ➖  ➖  ➖  ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत