बस्ती में 226 लेखपालों की नियुक्ति : विधायक अजय सिंह, कमिश्नर व डीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र

 

                (विशाल मोदी)

बस्ती (सू. वि. उ. प्र.)। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जनपद में 226 लेखपालों की नियुक्ति किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह, मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने संयुक्त रूप से 73 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। शेष लेखपालों को तहसील स्तर से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त लेखपालों को शुभकामना देते हुए कहा कि पूरी लगन, तत्परता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य को सम्पादित करें।

कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, आशुतोष तिवारी, अपर सांख्यिकी अधिकारी अजय कुमार चौधरी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

          ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत