बस्ती में राष्ट्रीय लोक 13 जुलाई को

  

              (विशाल मोदी)

 बस्ती (उ. प्र.)। (सू. वि. उ. प्र.)। अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश बस्ती के मार्गदर्शन में आगामी 13 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर में किया जा रहा है।

उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के उपलक्ष्य में 10 जुलाई 2024 को बाईक रैली आयोजित की गयी। उक्त रैली को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय आराधना रानी एवं प्रथम अपर जिला जज शिवचन्द द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में प्राविधिक एवं स्वयं सेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

        ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत