हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में 100 से अधिक की मौत, अस्पताल के बाहर पड़ी लाशें, तस्वीरें देख दहल जाएगा दिल

 

              (बृजवासी शुक्ल)

लखनऊ। हाथरस में आयोजित सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब हजारों लोग संत के प्रवचन को सुनने के लिए एकत्रित हुए थे। इस भयावह घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में स्थित फुलरई गांव में सत्संग के दौरान मची भगदड़ की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 200 से अधिक घायल हो गए हैं।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, सत्संग में मची भगदड़ में लोगों की मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की है। घटना के बाद से चारों तरफ चीख पुकार मची हुई है।
बताया जा रहा है कि फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था, सत्संग खत्म होने के बाद भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई महिलाएं, बच्चे और पुरुष दब गये।
अचानक मची इस भगदड़ में कई लोग घायल हैं और सैकड़ों लोग भीषण गर्मी से बेहोश हो गए हैं। पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। कुछ घायलों को एटा जिले के अस्पताल में ले जाया गया है।
हाथरस के जिलाधिकारी आशीष कुमार पटेल ने बताया कि हाथरस से 50 से 60 शव लाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, घायलों को बस-टैंपो में लादकर जिला अस्पताल ले जाया गया।
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के संवेदना प्रति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने और मौके पर राहत कार्य तेज करने का निर्देश दिया है।
इसके अलावा सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस मामले में कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन आयोजकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

        ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत