बस्ती : चुनाव में क्षति पहुचाने वाला भाजपा पदाधिकारी निष्कासित

 

             (बृजवासी शुक्ल)    

बस्ती (उ. प्र.)। हाल में ही सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण पार्टी के श्री रमेश चौधरी जिला मन्त्री पिछड़ा मोर्चा बस्ती को अनुशासनहीनता की वजह से शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर गहन मंथन के फलस्वरूप अब भितरघातियों पर कार्यवाही का वक्त आ गया है। जिसकी शुरूआत रमेश चौधरी हुई है। इसके साथ ही पार्टी के कई ऐसे जिम्मेदार हैं जिन्होंने पार्टी संगठन के प्रति अपनी निष्ठा को दागदार किया है। मजे की बात ये कि ऐसे लोगों को इस बात का जरा भी गुमां नहीं था कि उनके इस आचरण की पोल खुल जाएगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक ऐसे दागी लोगों को चिह्नित कर लिया गया और संगठन के निर्णय के अनुसार ऐसे भितरघातियों पर गाज कभी भी गिर सकती है। मजे की बात यह भी है कि संगठन ने इतनी बेहतर सूक्ष्मता के साथ रिपोर्ट तैयार की है कि किसी को इस बात की भनक तक नहीं है कि अगला नम्बर किसका है। इस कार्यवाही की जद में करीब दर्जन भर लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

 रमेश चौधरी का यह निष्कासन भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा बस्ती के जिला अध्यक्ष ब्रह्म देव यादव देवा द्वारा किया गया है। उन्होंने निष्कासन पत्र में कहा है कि पत्र की सूचना प्राप्त होने बाद भारतीय जनता पार्टी का कोई पद, पहचान पत्र, या पार्टी का लेटर हेड प्रयोग करने की अनुमति नहीं है। अगर इस तरह की कोई हरकत प्राप्त हुई तो आप पर पार्टी संविधान अनुसार कार्यवाही की जाएगी। रमेश चौधरी के निष्कासन पत्र की प्रतिलिपि  क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी - गोरखपुर, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी - बस्ती एवं  क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा - गोरखपुर को भी प्रेषित की गई है।

       ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत