भाजपा नेता आकाश शुक्ल का निधन : शोक की लहर

 

                (विशाल मोदी)

बस्ती (उ. प्र.)। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे आकाश शुक्ल के निधन पर भाजपा नेताओं नेता शोक व्यक्त किया। आकाश शुक्ल के निधन की सूचना जैसे जिले में पहुँची आग की तरह फैल गई। सुनते ही लोग स्तब्ध हो गए। पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी। तीन भाइयों में मझले थे आकाश शुक्ल, पिता का साया बचपन मे ही उठ गया था। माँ भी अक्सर बीमार रहती है। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने मौन रहकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा छात्र संघ की राजनीति से संघर्ष करते हुए आकाश शुक्ल ने कम उम्र में अपनी बड़ी पहचान बनाई थी। भाजपा ने उभरता हुआ युवा नेता खो दिया। श्री शुक्ल का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है, मेरे लिए उनका निधन एक व्यक्तिगत क्षति है।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा आकाश शुक्ल सौम्य व्यक्तित्त्व, कुशल सांगठनिक क्षमता, ओजस्वी वक्ता और जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाने वाले एक जुझारू नेता के रूप में सदैव याद किये जायेंगें। उनके निधन से राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन के एक महत्त्वपूर्ण कार्यकर्ता एवं कुशल मार्गदर्शक को खो दिया है। दुःख की इस घड़ी में मैं स्वयं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। साथ ही भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। इस मौके पर भानु प्रकाश मिश्र, आदित्य श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, अमृत कुमार वर्मा, प्रमोद पाण्डेय, जॉन पाण्डेय, राजेश पाल चौधरी, पंकज श्रीवास्तव, आशीष शुक्ल, गिल्लम चौधरी, गजेंद्र मणि त्रिपाठी, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, अखिलेश शुक्ल, अरविंद श्रीवास्तव गोला, वरुण पाण्डेय, घनश्याम शुक्ल, आलोक पाण्डेय आदि ने संवेदना व्यक्त किया।

        ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 8450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत