संतोष जायसवाल व कुलवेन्द्र सिंह किया डीएम रवीश गुप्ता का स्वागत : पहनाई कैप, ओढ़ाई शाल व फूलों से किया स्वागत

 

                 (विशाल मोदी)

बस्ती (उ. प्र.)। आज रेड क्रॉस सोसायटी बस्ती के अध्यक्ष व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता जी को थ्रो बाल संघ, बस्ती मण्डल के सचिव संतोष कुमार जायसवाल ने शाल, गीता एवं थ्रो - बाल कैप पहनाकर एवं रेड क्रॉस बस्ती के सचिव कुलवेंद्र सिंह मजहबी ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।

थ्रो-बाल संघ बस्ती के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिल कर बस्ती क्रीडांगन में खिलाड़ियों की हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उपस्थित कई रेड क्रॉस, थ्रो बाल पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी डीएम रवीश गुप्ता का स्वागत किया। थ्रो बाल संघ के मण्डल सचिव संतोष जायसवाल एवं रेडक्रास बस्ती के सचिव कुलवेन्द्र सिंह मजहबी ने कहा कि जिलाधिकारी रवीश गुप्ता सरल स्वभाव व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। इनकी कार्यशैली से जिले में विकास कार्यों और रचनात्मक कार्यों में और वृद्धि होगी।

          ➖    ➖    ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत