बस्ती केन यूनियन के निर्विरोध अध्यक्ष बने प्रदीप सिंह पिंकू

                  (बृजवासी शुक्ल)
बस्ती (उ. प्र.)। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बस्ती प्रबन्ध कमेटी के चुनाव में प्रदीप सिंह ‘पिंकू’ निर्विरोध अध्यक्ष, रामतीरथ उपाध्यक्ष निर्वाचित किये गये हैं। परिणाम की घोषणा होते ही गुरूवार को कोतवाली बस्ती के निकट स्थित समिति के कार्यालय में उपस्थित लोगों ने प्रदीप सिंह ‘पिकूं’ और रामतीरथ को फूल मालाओं से लाद दिया। प्रदीप सिंह ‘पिंकू’ ने कहा कि उन्हें जो दायित्व मिला है पूरा प्रयास होगा कि सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बस्ती के माध्यम से गन्ना किसानों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करायी जायं।
भारतीय जनता पार्टी ने सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बस्ती के चुनाव हेतु सिद्धार्थनगर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह और सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ को प्रभारी बनाया गया था।
ये इनके प्रयास से 11 निविर्रोध डायरेक्टर निर्वाचित हुये और डायरेक्टरों ने प्रदीप सिंह ‘पिकूं’ को अध्यक्ष और रामतीरथ को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना। 
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने बस्ती सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रदीप सिंह पिंकू के नामांकन में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इनके देखरेख में गन्ना किसानों का और अधिक विकास होगा।‌
 उन्होंने नामांकन की फोटो के सोशल मीडिया प्लेटफार्म (एक्स) X पर ट्वीट भी किया है। 
भाजपा को मिली इस जीत पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, जिला सहकारी बैंक बस्ती के चेयरमैन राजेन्द्रनाथ तिवारी, कुंवर शिवेश सिंह, सत्यराम चौधरी, गोकुल प्रसाद, रूकुमसेन सिंह, केशमती, कबूतरा, सतीश सिंह, राघवेन्द्र पाल, राघव प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद राजभर, संजय सिंह, उपेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, गोलू सिंह, गौरीश, चन्द्रशेखर सिंह, हरीश सिंह, नन्हें उपाध्याय, संजय उपाध्याय, दिवाकर मिश्र के साथ ही भाजपा के अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
          ➖   ➖  ➖  ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 8450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत