पीपल्स ऐड फाउंडेशन द्वारा श्योर चेंज कार्यक्रम में साऊंघाट के कड़रखास में सामुदायिक बैठक

 

             (विशाल मोदी)

बस्ती (उ. प्र.)। सामाजिक संस्था पीपल्स ऐड फाउंडेशन द्वारा श्योर चेंज कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह जागरूकता अभियान के अंतर्गत बस्ती जनपद के विकास खंड साऊंघाट के कड़र खास ग्राम पंचायत में सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित स्वयं सहायता समूह और गांव की महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई जिसमें विशेषकर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही पोषण योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई‌।

(पीपल्स ऐड फाउंडेशन द्वारा श्योर चेंज कार्यक्रम में साऊंघाट के कड़रखास में सामुदायिक बैठक)

बता दें सितंबर में हर साल मनाया जाने वाला पोषण माह, मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 का एक महत्वपूर्ण घटक है, जो व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों स्तरों पर व्यवहार परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करता है। पोषण जागरूकता में पांच प्रमुख विषयों पर जोर दिया जा रहा है जिसमें - एनीमिया, विकास निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढाई भी, एक पेड़ मां के नाम और बेहतर प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग।

 इस कार्यक्रम में श्योर चेंज प्रोग्राम सपोर्ट टीम के कार्यकर्ता, श्योर चेंज कार्यक्रम की सलाहकार समुदाय विशेषज्ञ श्रीमती सुमन मिश्रा, गुलाब समूह की कोषाध्यक्ष सुरेमी देवी, लक्ष्मी समूह की अध्यक्ष पूजा देवी, सचिव इंद्रावती तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

         ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkesheartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत