संगठित हिन्दू शक्ति ही संवृद्ध भारत का आधार : रमेश जी, आरएसएस के स्थापना दिवस पर बोले प्रांत प्रचारक

                 (विशाल मोदी)

बस्ती (उ. प्र.)। किसी भी देश का उत्थान एक संगठित शक्ति से ही संभव है, और भारत की उन्नति एक संगठित हिन्दू शक्ति से ही संभव है। ये बातें आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश जी कहीं।

 उन्होंने कहा कि समाज को संगठित होकर यत्न करना पड़ेगा। उसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सौवें वर्ष में देश में समरसता, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी भाव के जागरण तथा नागरिक अनुशासन के भाव से पंच परिवर्तन के मंत्र पर कार्य कर के सुदृढ़ समाज निर्माण कर सशक्त भारत का निर्माण करने का यत्न करेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीमान रमेश जी रामबाग बस्ती में आयोजित संघ के स्थापना दिवस विजयदशमी उत्सव को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा की संगठित हिन्दू शक्ति से ही भारत का उत्कर्ष होगा। इसके लिए समाज में समरसता और नागरिक अनुशासन का भाव जगा कर स्व के भाव से हिन्दू समाज का जागरण आवश्यक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बस्ती नगर के संघ के कार्यकर्ता और स्वयंसेवक उपस्थित थे

         ➖   ➖   ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती : चुनाव में क्षति पहुचाने वाला भाजपा पदाधिकारी निष्कासित