स्कार्पियो से कुचलकर 5 श्रद्धालुओं की मौत, दर्जन भर से ज्यादा घायल

 

                 (संतोष दूबे)

अमरपुर/ फुल्लीडुमर (बांका)। बिहार के बांका में बीती रात स्कॉर्पियो से कुचल कर पांच श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में 4 महिलाएं व 1 पुरुष शामिल हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इससे दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। भीड़ ने पुलिस की डायल 112 गाड़ी में आग लगा दी। भीड़ ने एक एम्बुलेंस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब सभी श्रद्धालु पैदल रामनाम करते हुए जैठारनाथ मंदिर  जा रहे थे।

 अमरपुर - शंभूगंज मुख्य मार्ग पर नगरडीह के पास शुक्रवार की देर शाम स्कॉर्पियो के कुचलने से पांच श्रद्धालुओं की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। मृतकों में चार महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। शव की पहचान रजौन प्रखंड के मोहनपुर निवासी अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी (40), अरुण पासवान की पत्नी टुन्नी देवी (45), सुमित्रा देवी (47), 18 वर्षीय शोभानपुर की लक्की कुमारी, एवं अमरपुर प्रखंड के रामचन्द्रपुर निवासी रामचंद्र तांती (50) के रुप में हुई है।
एसडीओ अविनाश कुमार ने कहा कि इस घटना में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में अमरपुर व रजौन प्रखंड के लोग शामिल हैं। घायलों में कुछ का इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल, बांका सदर अस्पताल व कुछ को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इससे दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। भीड़ ने पुलिस की डायल 112 गाड़ी में आग लगा दी। जबकि एक एंबुलेंस को क्षतिग्रस्त कर दिया। आक्रोशित लोग सूचना के बाद देर से पुलिस के पहुंचने व उक्त मार्ग पर हो रहे सड़क हादसे पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे।
आक्रोशित भीड़ के उग्र रुप के कारण पुलिस जान बचाकर वहां से भाग गई। इस क्रम में एक घंटे से अधिक समय तक पुलिस भीड़ से दूरी बनाकर रही। बाद में एसडीपीओ विपिन बिहारी व एसडीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में फुल्लीडुमर, अमरपुर, बांका सहित अन्य थाने की पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

    घायलों का नाम

घायलों में मंजू देवी, चंदा देवी, पुतुल देवी, शांति देवी, जूली कुमारी, ज्ञानी देवी सहित अन्य शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार दो सौ से अधिक लोगों का जत्था सुल्तानगंज स्थित गंगा नदी से स्नान कर गाते बजाते हुए अमरपुर के जैठोरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए आ रहे थे। इसी क्रम में शंभूगंज की ओर से जा रही एक सफेद रंग की स्कार्पियो ने भीड़ को कुचल दिया। जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जन से अधिक जख्मी हो गए। घटना के बाद चीख पुकार से वहां का वातावरण गमगीन हो गया। घटना के बाद चालक स्कारर्पियो को लेकर भाग गया। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत