महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण, संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

 

                  (नीतू सिंह)

बस्ती (सू. वि. उ. प्र.)। राज्य महिला आयोग उ. प्र. की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर) श्रीमती चारू चौधरी ने जिला महिला चिकित्सालय एवं वन स्टाफ सेण्टर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वन स्टाफ सेण्टर के रसोई घर, आश्रय गृह तथा सम्बन्धित आवश्यक रजिस्टरों का अवलोकन किया।

 निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यहां के जो साइकोलोजिस्ट हैं, यह सुनिश्चित करें कि यहां पर आने वाले मरीजों की काउंसलिंग अच्छे से की जाय और उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाय। इसके साथ ही सिलाई, कढाई में रूचि रखने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाया जाय।
 निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बेहतर पाई गयी। महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित स्टाफ नर्सों को निर्देशित किया कि नवजात शिशुओं के माता-पिता व अभिभावक को शिशुओं की देखभाल करने के लिए आवश्यक जानकारी साझा किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि नवजात शिशुओ को अनावश्यक खुले में लेकर ना जायें। इस दौरान उन्होने आवश्यक रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-05 के अन्तर्गत महिला अस्पताल में स्थित ट्रेनिंग हाल में उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर) उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं की चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड व सामान्य स्पॉन्सरशिप योजना, पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों से संवाद भी किया गया एवं कन्या जन्मोत्सव भी मनाया गया।
 निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी आर.एस. दुबे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एके वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुनीता सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, डा. शालिनी सिंह, पीआरओ वन्दना गुप्ता, वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

          -  -  -  -  -  -  -  -  -  -

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती : चुनाव में क्षति पहुचाने वाला भाजपा पदाधिकारी निष्कासित